header

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी के दरबार में

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी
विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी

एक कहावत है। जब मन से याद करो तो इच्छा अवश्य पुर्ण होती है। वैसा ही कुछ मेरे साथ भी हुआ। एक पारिवारीक शादी में शामिल होने पेटलावद जाना था। घर के अधिकांश लौग बस से रवाना हो गये थे। हम कुछ सदस्यों को कार से जाना था। सभी ने तय किया तारखेडी हनुमान जी के दर्शन करने चलेगें।  

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी

सभी अति प्रसन्न थे कि चलो तारखेडी हनुमान जी के दर्शन लाभ भी हो जायेंगें। समय का सद उपयोग कर रास्ते में कहीं पर भी नहीं रूके। हमारे साथ चल रही गाडी के सभी लौग मार्ग से भलीभांति परिचीत थे। इसलिये मार्ग में कोई असुविधा भी नहीं हुई। इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर राजगढ ग्राम से थोडा चलने पर तारखेडी के लिये मुडना पडता है। खैर, मंदिर पहुंच कर बडा सकून मिला। प्रागंण में राम धुन के चलते माहौल पूर्ण भक्ति मय था।  सभी ने दर्शन कर मंदिर में कुछ देर विश्राम किया। यहां के बारे में जानने कि मेरी उत्सुकता ने स्थानिय भक्तों से मुलाकात करी। 

इतिहास 

एक वृद्ध सज्जन ने बताया कि महंत श्री राम जी प्रप्पन्न  हनुमान जी के अनन्य भक्त थे। सदा हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते थे। एक दिन वह हनुमान जी कि अराधना कर रहे थे। तभी उन्हें दिव्य अनुभुति का अहसास हुआ। उसी रात हनुमान जी ने स्वप्न में दर्शन देकर दिव्य मुर्ति के बारे में बताया। प्रातःकाल पुर्ण विधी विधान से खुदाई कर दिव्य प्रतिमा निकाली और जहां आज मंदिर है। वहीं पर स्थापना कर पुजा अर्चना करने लगे।तभी से यहां पर हवन, पुजन ,आरती, सुन्दरकांड और रामायण पाठ तथा राम धुन होती रहती है।  सन 1970 से अखंड ज्योत प्रजव्लित है। 

आस्था

विश्वमंगल हनुमान जी के भक्तों की आस्था इतनी प्रबल है। कि जब भी कोई नया काम ,नया वाहन अथवा नवीन कार्य का शुभारंभ करता है। तो सर्वप्रथम मंदिर में हनुमान जी के समक्ष उपस्थित होकर उनकी कृपा और सफलता के लिये प्रार्थना करता है। 
प्रत्येक मंगलवार को हवन कीर्तन होते है। हनुमान जयंती पर महाआरती के पश्चात प्रसादी वितरण का आयोजन होता है। प्रति वर्ष अश्विन व चैत्र नवरात्रों मे मंदिर में विशेष साज सज्जा की जाती है। अखंड रामायण पाठ किये जाते है। 

विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी
विश्वमंगल हनुमान जी,तारखेडी

 एक बार यहां दर्शन कर अनुभव कर सकते है। हनुमान जी के एक और दिव्य चमत्कारी अति प्राचीन बलवारी हनुमान  मंदिर तक  पद यात्रा कर सुखद दिव्य अनुभूति का अहसास होगा । यकीन ना हो तो एक बार कर के देखे ।  

कैसे पहूंचें

निकटतम रेल्वे स्टेशन  मेधनगर व बामनिया हैं। जो कि रतलाम बडौदा रेल मार्ग पर स्थित है। यहां से बस अथवा छोटे वाहन से मंदिर पहूंच सटते है। 
निकटतम सर्व सुविधा युक्त ग्राम पेटलावद है।

सडक मार्ग से इंदौर अहमदाबाद हाईवे पर राजगढ से आगे पेटलावद मार्ग पर जाना होता है।
 
              जय सियाराम 

सिद्ध तपोभूमि वागनाथ

सिद्ध तपोभूमि वागनाथ 

सिद्ध तपोभूमि वागनाथ
सिद्ध तपोभूमि वागनाथ 

नर्मदा नदी का किनारा प्राकृतिक रुप से बहुत सम्पन्न है। हर तरफ हरियाली अथाह जल राशि और एकांत। ऐसे में इसके किनारे पर बहुत सारे आराध्य स्थल,तपोभूमि, मंदिर व आश्रम हैं। जहां पर साधू, संत,दिव्य विभूतियां और सिद्ध महात्मा सदैव अपनी साधना में लीन रहते है।  वे ईश्वर अराधना के लिये  पुजा,जप,तप,और विशेष अनुष्ठान कर यज्ञ करते हैं। इन स्थलों की जानकारी आम जनता को यज्ञ की पुर्णाहुती अथवा भंडारों पर ही लग पाती हैं। कई स्थल तो आज भी जानकारी के अभाव में अछुते है। या कहें कि उनकी जानकारी स्थानीय स्तर तक ही सिमीत रह जाती है।   वागनाथ एक रमणीय ,शांत और प्राकृतिक दृश्यों से ओत प्रोत स्थल है। यहां पर अति प्राचीन दो शिव लिंग स्थित है। एक तट से उपर वागनाथ महादेव जिसके बारे में पुरातत्व विभाग का कहना है। यह भूमि में करीब 11 फिट अंदर तक है। तथा दुसरा नर्मदा के किनारे जागनाथ महादेव। कहते है दोनों स्थानों के दर्शन करने पर ही प्रतिफल मिलता है।

सिद्ध तपोभूमि वागनाथ
जागनाथ महादेव मंदिर 

वागनाथ महादेव जी

यह स्थान धार जिले के मनावर तहसील अंतर्गत एकलबारा ग्राम के निकट पहाड़ी पर स्थित है। नर्मदा नदी के किनारे होने से एक तरफ जल व दुसरी तरफ पहूंच मार्ग है। किंतु वर्षा काल और उसके बाद भी जब नर्मदा में जल स्तर बढ जाता है। तो चारों ओर पानी से धिरा होने के कारण आने जाने के लिये नौका ही एक मात्र सहारा होता है। यहां पर एक विशाल वृक्ष के समीप हनुमान मंदिर है। पास ही में वागनाथ महादेव और किनारे पर जागनाथ महादेव का मंदिर है। शाम को यहां से नर्मदा नदी का बहुत ही मनोरम दृश्य दिखाई देता है। शोरगुल से दूर एकदम शांत यह छोटी सी जगह मन को असीम शांति देती है। यही कारण है कि  ये संतो की प्रिय स्थली है। 

सिद्ध तपोभूमि वागनाथ
वागनाथ महादेव मंदिर 

इतिहास  

यहां के इतिहास का कोई भी प्रमाणिक साक्ष्य तो उपलब्ध नहीं है। लेकिन वृद्धजनों ने बताया कि नर्मदा पुराण में कही इसके बारे में उल्लेख है। पुरातन काल में यहां पर राजा ब्रह्मदत्त ने 99 यज्ञ करवाये थे। तभी से इसे सिद्ध स्थान के रुप में देखा जाता है। आज भी संत, महात्मा योगी समय समय पर आते हैं। और अपनी साधना पूर्ण कर गंतव्य की ओर प्रस्थान कर देते है। स्थाई निवास किसी ने भी नहीं बनाया। 

संत कि साधना स्थली 

सन 2020 में भारी बारिश के चलते नर्मदा अपने रौद्र रुप में थी। जहां तक नजर जाती अथाह पानी हिलोरे लेता नजर आता था। ऐसे में जल स्तर बढने के कारण बचाव दल दिन रात निगरानी पर था।  वागनाथ महादेव स्थल भी चारों ओर से पानी से धिर गया था। सुरक्षा के चलते किनारों की बिजली अवरूद्ध कर दी गई थी। रात को अंधेरे में जलधारा की तीव्र ध्वनि भय उत्पन्न कर रही थी। ऐसे में वहां पर एक संत अपनी साधना में लीन थे। बढते जल स्तर के चलते बचाव दल ने बाबा से अनुरोध किया आप सुरक्षित स्थल पर आ जाये। किंतु बाबा जी ने कहा यहां कुछ भी अनहोनी नहीं होगी आप निश्चिंत रहें।  वे निर्भय होकर अपनी साधना में लगे रहे। बाद में स्थानीय लोगों के कहने पर पास ही ग्राम में वर्षाकाल व्यतित किया। 
जब जल स्तर कम हुआ तो मन में अभिलाषा हुई क्यों न एक बार इस स्थान पर चला जाय। हम अपने साथीयों के साथ वागनाथ दर्शन करने गये। उस समय संत महात्मा यज्ञ कर रहे थे। दूर से ही मंत्रों की लयबद्ध ध्वनि और आहुति डलने से उत्पन्न अग्निदेव की तीव्रता वायुमंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह कर रही थी। हम धन्य हो गये उस पल के साक्षी होकर।  
       
सिद्ध तपोभूमि वागनाथ
विशाल और प्राचीन वृक्ष

आज भी नर्मदा नदी के किनारे कई ऐसे दिव्य स्थल हैं। जो बहुत कम लोगों को ही मालूम है। यहां कई बार दिव्य ऋषि मुनि तप साधना के लिये आते है। और अपनी साधना पूर्ण कर चल देते है। हमारा तो प्रयास है कि इन स्थानों की आम जनता तक पहचान हो। कई अद्भुत और सिद्ध स्थान इस क्षेत्र में कुछ किमी की दूरी पर है। उनमें से हनुमान जी का बहुत पुराना मंदिर है। यहां पर हनुमान जी की बहुत पुरानी दिव्य और चमत्कारी मूर्ति है। स्थानीय निवासी प्रति वर्ष पद यात्रा कर मंदिर में ध्वज चढ़ाते हैं। चलिये हम आपको भी इस यात्रा पर ले चलते है। अति प्राचीन बलवारी हनुमान मंदिर तक पद यात्रा।

जय श्री कृष्ण 

Popular post